स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा

Published at :03 Mar 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा

मकेर : कुव्यवस्था के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र, मकेर के परिसर में ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. विदित हो कि बगल के गांव चकिया के 80 वर्षीय अवध बिहारी राय की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी. परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र, मकेर ले आये. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन […]

विज्ञापन

मकेर : कुव्यवस्था के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र, मकेर के परिसर में ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. विदित हो कि बगल के गांव चकिया के 80 वर्षीय अवध बिहारी राय की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी. परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र, मकेर ले आये. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.

परिजन सरकारी एंबुलेंस से मरीज को पीएमसीएच ले जा रहे थे कि अचानक मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी, तो हाजपुर के राजेश्वरी नर्सिंग हो में भरती कराया. एंबुलेंस मरीज को राजेश्वरी नर्सिंग होम में उतार कर वापस आ रहा था कि 20 मिनट के बाद मरीज की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र प्रेम कुमार ने एंबुलेंस के चालक से मोबाइल पर बात की मेरे पिता की मौत हो गयी है, इन्हें वापस ले जाना है.

एंबुलेंस से नहीं लाया जाता है शव

चालक सुरेश कुमार सिंह ने बताया एंबुलेंस से शव नहीं ढोया जाता है. इसी बात को लेकर दोनों में मोबाइल पर ही कहा-सुनी हुई. वहीं, मरीज को दूसरी गाड़ी से परिजन लेकर घर पहुंचे. बुधवार की सुबह दर्जनों लोग स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर हो-हंगामा करने लगे. हरेंद्र महतो, योगेंद्र राय, लालदेव राय, चंदेश्वर राय ने बताया कि मरीज को एंबुलेंस से ले जाया जायेगा. अगर मरीज की मौत हो गयी, तो वापस नहीं लाया जायेगा. उसके लिए दूसरी गाड़ी करनी पड़ेगी. यह कहां का नियम है.

वहीं, लोग अस्पताल में दवा नहीं दिये जाने का भी आरोप लगा रहे थे. प्रसव पीड़िताओं को घर पहुंचाने के लिए नजराना लिया जाता है. डॉक्टर समय पर नहीं आते. स्वास्थ्य केंद्र में साफ -सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. साथ ही अस्पताल बिचौलियों का अड्डा बन गया है. इस संबंध में चालक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस शव ढोने के लिए नहीं है. अगर मरीज की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हो गयी, तो लाया जा सकता है. वहीं चिकित्सा पदाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि जो भी आरोप है, वह सब बेबुनियाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन