सरपंच हत्या में अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई

Published at :25 Feb 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सरपंच हत्या में अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई

छपरा (कोर्ट) : रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी पंचायत की महिला सरपंचपति की हत्या मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाये गये बच्चा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला जज के न्यायालय में सुनवाई हुई. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने अभियुक्त को अग्रिम जमानत याचिका संख्या 501/16 पर आंशिक सुनवाई करते हुए अभियोजन को […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी पंचायत की महिला सरपंचपति की हत्या मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाये गये बच्चा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला जज के न्यायालय में सुनवाई हुई. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने अभियुक्त को अग्रिम जमानत याचिका संख्या 501/16 पर आंशिक सुनवाई करते हुए अभियोजन को मामले से संबंधित कांड दैनिकी व निचली अदालत में लंबित दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का तथा इस याचिका पर दो मार्च को सुनवाई करने का आदेश दिया है.

गौरतलब है कि मृत दिलीप यादव की पत्नी व सरपंच रानी देवी ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था़ पुलिस ने अनुसंधान में कई को मामले में संलिप्त पाते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन