शहर में आज बंद रहेंगी आभूषण की दुकानें

छपरा : दो लाख से ज्यादा की बिक्री पर पैन कार्ड को अनिवार्य करने के केंद्र सरकार के कानून के विरोध में बुधवार को छपरा की सभी आभूषण दुकानें बंद रहेंगी. उक्त निर्णय मंगलवार को जिला सर्राफा संघ की बैठक में लिया गया. संघ के नेताओं ने बताया कि उक्त निर्णय के विरोध में देश […]
छपरा : दो लाख से ज्यादा की बिक्री पर पैन कार्ड को अनिवार्य करने के केंद्र सरकार के कानून के विरोध में बुधवार को छपरा की सभी आभूषण दुकानें बंद रहेंगी. उक्त निर्णय मंगलवार को जिला सर्राफा संघ की बैठक में लिया गया. संघ के नेताओं ने बताया कि उक्त निर्णय के विरोध में देश भर की आभूषण दुकानें एक दिन के लिए बंद रहेंगी.
बैठक में संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सचिव निर्भय कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, ध्रुव कुमार सोनी, लक्खी बालू, मुकेश कुमार, धीरज कुमार, रवींद्र कुमार, राजेश स्वराज, बबली समेत अन्य उपस्थित थे. दूसरी ओर सारण स्वर्णकार समाज ने भी बंद का समर्थन किया है. समर्थन करनेवालों में अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश स्वराज, संदीप सोनी, विक्की गुप्ता आदि प्रमुख हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










