छपरा : अगवा बच्ची का शव बरामद, दूसरी बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 8:58 PM
छपरा : बिहार में सारण जिला के रिविलगंज क्षेत्र से रविवार को अगवा हुई दो बच्चियों में से दूसरी बच्ची रानी का शव मंगलवार सुबह सोंधी नदी से पुलिस ने बरामद किया. रविवार को अपराधियों ने 5 बच्चियों को चॉकलेट देने का लालच देकर अगवा करने की कोशिश की थी, जिसमें तीन बच्चियां भागने में […]
छपरा : बिहार में सारण जिला के रिविलगंज क्षेत्र से रविवार को अगवा हुई दो बच्चियों में से दूसरी बच्ची रानी का शव मंगलवार सुबह सोंधी नदी से पुलिस ने बरामद किया. रविवार को अपराधियों ने 5 बच्चियों को चॉकलेट देने का लालच देकर अगवा करने की कोशिश की थी, जिसमें तीन बच्चियां भागने में सफल रही. जबकि, दो बच्चियां अपराधियों के चंगुल में फंस गयी थी.
अगवा बच्चियों में से एक बच्ची सीमा का शव सोमवार की सुबह जिगना के दक्षिण में सोंधी नदी से 300 मीटर दूर एक पोखरा में बरामद हुआ था. सीमा का शव मिलने पर पुलिस ने दूसरी बच्ची की तलाश तेज कर दी थी. मंगलवार सुबह डॉग स्क्वाड की मदद से जिगना गांव से दक्षिण सोंधी नदी के पास एक पोखरा से दूसरी बच्ची योगी बिन की बेटी रानी का शव बरामद किया. पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने बताया की पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर इलाके में छापेमारी भी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










