सिपाही भर्ती में दो और गिरफ्तार

छपरा(सारण) : सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग-गेटिंग करनेवाले गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों सेटरों को पटना से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सेटरों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले में अब तक कुल 38 लोगों को पकड़ा गया है. 36 लोगों को पुलिस पहले ही जेल […]
छपरा(सारण) : सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग-गेटिंग करनेवाले गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों सेटरों को पटना से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सेटरों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले में अब तक कुल 38 लोगों को पकड़ा गया है. 36 लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि इस मामले में अब तक रेलवे के दो कर्मचारियों समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ब्लूटूथ डिवाइस लगी गंजी उपलब्ध करानेवाले की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. ब्लूटूथ डिवाइस लगी गंजी उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति भी रेलवे का कर्मचारी है. इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद से वह फरार है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार परीक्षार्थियों के पास से मिले उत्तर का मिलान कराया जा रहा है और इसके लिए केंद्रीय चयन पर्षद को पत्र भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी जांच व गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है. पटना से गिरफ्तार किये गये दोनों सेटरों को जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




