निकाय चुनाव के लिए दो प्रेक्षकों की नियुक्ति

छपरा (सदर) : आगामी छह अगस्त को नवगठित छपरा नगर निगम के लिए मतदान को लेकर चल रहे नामांकन के दौरान से लेकर मतगणना की समाप्ति तक सभी उम्मीदवारों व संबंधित पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आयोग ने दो संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया है. […]
छपरा (सदर) : आगामी छह अगस्त को नवगठित छपरा नगर निगम के लिए मतदान को लेकर चल रहे नामांकन के दौरान से लेकर मतगणना की समाप्ति तक सभी उम्मीदवारों व संबंधित पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आयोग ने दो संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया है. इन पदाधिकारियों में विनोद कुमार सिंह तथा राधाकांत झा शामिल हैं. जो क्रमश: शिक्षा विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदास्थापित हैं.
दोनों पदाधिकारी छपरा पहुंच कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम से मिल कर अपने दायित्वों के निर्वहन करेंगे. प्रेक्षकों को नगर निगम में खड़े होने वाले उम्मीदवारों के सभी गतिविधियों पर नजर रखनी है. जिससे सभी 45 वार्डों में किसी भी स्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो. उधर लाइजनिंग ऑफिसर की तैनाती के संबंध में भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के स्तर से पत्र निकालने की तैयारी है. नवगठित छपरा नगर निगम के लिए 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




