ePaper

samastipur: पूमरे में एआई तकनीक पर आधारित स्मार्ट कोच की पहल शुरू

Updated at : 01 Jun 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur: पूमरे में एआई तकनीक पर आधारित स्मार्ट कोच की पहल शुरू

पूर्व मध्य रेलवे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रहा है. यात्रियों को भी जल्द ही ट्रेनों में यह व्यवस्था दिख सकती है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . पूर्व मध्य रेलवे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रहा है. यात्रियों को भी जल्द ही ट्रेनों में यह व्यवस्था दिख सकती है. आरा कोचिंग डिपो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर एक कोच को तैयार किया गया है. इस बाबत सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि भारतीय रेल हमेशा आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए नये जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है. इसी कड़ी में एआई तकनीक पर आधारित सेंसर के माध्यम से स्मार्ट कोच का निर्माण किया गया है. कोच में ऐसे सेंसर लगे हुए हैं जो कोच में कई तरह की सुरक्षा पहलुओं को वेरीफाई करता है. कमी का पता लगाकर उसे अविलंब ठीक करने के लिए लाइव सूचना देता है. इन सेंसर के द्वारा कोच में पानी की कमी का पता लगाया जा सकता है. ट्रेनों में कोच के हॉट एक्सेल की पहचान करके इसका तुरंत निवारण किया जा सकता है. ट्रेन के कोच में बाथरूम के बुरे स्मेल को देखते हुए उसका निदान किया जा सकता है. एसीपी यानी अलार्म चेन पुलिंग के केस में भी सेंसर के द्वारा यह बता दिया जायेगा कि किस कोच में एसीपी की गई है जिससे जांच की व्यवस्था में लगने वाले समय में कमी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन