आग से चार घर जले

Published at :21 Feb 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
आग से चार घर जले

विद्यापतिनगर : सिमरी पंचायत के इसापुर में सोमवार की संध्या अगलगी की घटना में चार घर जल कर राख हो गये. इसमें तीन युवक झुलस गये हैं. आग लगने का कारण गैस सिलिंडर से रिसाव होना बताया गया है़ लाल बहादुर पासवान के पुत्र मुकेश पासवान के घर में भोजन बनाने के लिये गैस चूल्हा […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : सिमरी पंचायत के इसापुर में सोमवार की संध्या अगलगी की घटना में चार घर जल कर राख हो गये. इसमें तीन युवक झुलस गये हैं. आग लगने का कारण गैस सिलिंडर से रिसाव होना बताया गया है़ लाल बहादुर पासवान के पुत्र मुकेश पासवान के घर में भोजन बनाने के लिये गैस चूल्हा जलाया गया़ गैस चूल्हा के जलने के साथ ही घर में आग लग गयी.

जब तक आसपास से लोग दौड़े तब तक चार घर में जल गये थे. स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया़ आग बुझाने के दौरान राजन पासवान, विरजु पासवान, सिनोध पासवान के आग से झुलसने की जानकारी दी गयी है. इन सभी इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया जा रहा है़ इस घटना में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. पीड़ितों में मुकेश पासवान,रामदयाल पासवान,लालबहादुर पासवान,चंचल पासवान शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन