पटोरी में खाली पड़ी देसी शराब की दुकान

पटोरी/मोहिउद्दीननगर/मोहनपुर : पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सरकार द्वारा शराबबंदी की घोषणा और इसे कड़ाई से लागू करने का असर दिखने लगा है़ शराब के आदि हो चुके लोग सरकार के जहां इस कदम से मायूस है़ वहीं शराबियों के घरवाले जश्न मनाते नजर आ रहे है़ देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले कर्मियों […]
पटोरी/मोहिउद्दीननगर/मोहनपुर : पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सरकार द्वारा शराबबंदी की घोषणा और इसे कड़ाई से लागू करने का असर दिखने लगा है़ शराब के आदि हो चुके लोग सरकार के जहां इस कदम से मायूस है़ वहीं शराबियों के घरवाले जश्न मनाते नजर आ रहे है़ देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले कर्मियों से जब सरकार के शराबबंदी की घोषणा के बारे में पूछा गया तो इन लोगों ने बड़े मायूस होकर कहा कि हमारी तो रोजी-रोटी ही चली गयी़
परंतु सबसे ज्यादा खुशी इस बात का है कि अब शराब के कारण परिवार को उजड़े तथा टूटने का मौका नहीं मिलेंगा़ कई महिलाओं ने तो अपने पति को शराबबंदी को लेकर ताना देकर चिढ़ाने में मग्न थी और प्रसन्नचित नजर आ रही है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार से ही अनुमंडल क्षेत्र में संचालित हो रही शराब की दूकानों में शराबियों को गुरूवार तक महाऑफर भी दिया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










