आग लगने से हजारों की संपत्ति खाक

Published at :22 Jul 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से हजारों की संपत्ति खाक

पचास हजार रुपये की संपत्ति नुकसान का अनुमान पीडि़ता ने दिया बिथान थाने को आवेदन* घटना स्थल पर पहुंच कर बीडीओ ने की जांच बिथान. स्थानीय बाजार स्थित एक मकान में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग जाने से हजारों की संपत्ति राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू […]

विज्ञापन

पचास हजार रुपये की संपत्ति नुकसान का अनुमान पीडि़ता ने दिया बिथान थाने को आवेदन* घटना स्थल पर पहुंच कर बीडीओ ने की जांच बिथान. स्थानीय बाजार स्थित एक मकान में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग जाने से हजारों की संपत्ति राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. पीडि़त हीरा देवी ने इस संबंध में थाने को आवेदन देकर जांच की मांग की है. सूचना मिलने पर पहुंचे बीडीओ आर. राज ने स्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया है. हालांकि फिलवक्त वह कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार हीरा देवी के घर से रात करीब 11 बजे आग की तेज लपट उठने लगी. जब तक लोगों को इसकी सूचना मिलती घर में रखे सामान जल गये. सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आपसी मदद से चापाकल के सहारे आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. पीडि़त परिवार का कहना है कि इस घटना में करीब पचास हजार रुपये मूल्य के संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है. पीडि़ता का कहना है कि घर में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पा रहा है. उसने संभावना जतायी है कि किसी ने द्वेषवश उसके घर में आग लगा दिया गया है. जिसको लेकर पुलिस को आवेदन भी दिया गया है. अब पुलिसिया जांच के बाद ही इस घटना के सही सही कारणों का पता चल सकेगा. देखना है पुलिस कब तक इस घटना की सच्चाई पता लगा पाने में सफल हो पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन