उपज कम होने पर हार्ट अटैक से किसान की मौत
खानपुर : थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव में गेहूं दौनी के क्रम में एक किसान की मौत हर्ट अटैक से हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के राम विलास सहनी के पुत्र विजय कुमार सहनी (48) गुरुवार की संध्या खेत में गेहूं फसल का दौनी करवा रहा था. इसी बीच अचानक वह […]
खानपुर : थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव में गेहूं दौनी के क्रम में एक किसान की मौत हर्ट अटैक से हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के राम विलास सहनी के पुत्र विजय कुमार सहनी (48) गुरुवार की संध्या खेत में गेहूं फसल का दौनी करवा रहा था. इसी बीच अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया.
परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. लोगों की माने तो अन्य वर्षों की उपेक्षा परिश्रम व लागत के अनुसार फसल अच्छी नहीं थी. इसका दर्द वह सहन नहीं कर पाया और इसी कारण से उसकी मौत हो गयी. इससे परिजनों में मातमी सन्नाटा फैल गया है. भाजपा के वरीय नेता निरंजन राय सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










