सहरसा : चार सहेलियां डूबीं, एक की मौत

सिमरी : सलखुआ थाना अंतर्गत चिड़ैया ओपी के चानन गांव में कोसी नदी में कपड़ा धोने के दौरान चार बच्ची नदी में डूब गयीं. इसमें से तीन लड़कियों को ग्रामीणों की सहायता से बचाया गया. वहीं एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह तीन […]
सिमरी : सलखुआ थाना अंतर्गत चिड़ैया ओपी के चानन गांव में कोसी नदी में कपड़ा धोने के दौरान चार बच्ची नदी में डूब गयीं. इसमें से तीन लड़कियों को ग्रामीणों की सहायता से बचाया गया. वहीं एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह तीन सहेलियों के संग चानन पंचायत के सहुरिया निवासी अमोल महतो की तेरह वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी गांव से चानन धार कपड़ा धोने गयी थी. कपड़ा धोने के दौरान पूनम कुमारी के संग चारों साहेलियां नदी की तेज धार में बहने लगी.
चारों सहेलियों को बहते देख आनन-फानन में खेत में काम कर रहे लोगों ने तीन सहेलियों को किसी तरह डूबने से बचा लिया, लेकिन तब तक नदी की तेज धार में पूनम कुमारी बह गयी. उसके शव को ग्रामीणों के सहयोग से लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. मृतका के पिता अमोल महतो ने बताया कि पूनम कुमारी चौथी कक्षा में पढ़ती थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में चिड़ैया ओपी अध्यक्ष राजीव लाल पंडित ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




