वसुधा केंद्र से दो लाख से ज्यादा की चोरी

Published at :04 May 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
वसुधा केंद्र से दो लाख से ज्यादा की चोरी

पतरघट : पस्तपार पुलिस शिविर अंतर्गत एनएच 107 के बगल में विश्वकर्मा चौक पर मंदिर परिसर स्थित वसुधा केंद्र में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में ताला तोड़कर दो लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. सबैला बस्ती निवासी पीड़ित दुकानदार मोहन कुमार शर्मा ने पस्तपार प्रभारी को दिये आवेदन […]

विज्ञापन

पतरघट : पस्तपार पुलिस शिविर अंतर्गत एनएच 107 के बगल में विश्वकर्मा चौक पर मंदिर परिसर स्थित वसुधा केंद्र में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में ताला तोड़कर दो लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. सबैला बस्ती निवासी पीड़ित दुकानदार मोहन कुमार शर्मा ने पस्तपार प्रभारी को दिये आवेदन मे कहा है कि विश्वकर्मा चौक पर मेरी वसुधा केंद्र की दुकान है. जिसमें बीती रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दो लैपटॉप,

एक सीपीयू, एक प्रिंटर मशीन, एक फोटो स्टेट प्रिंटर, एक इनवर्टर, दो सौ चार्जर, एक सौ मोबाइल व बैटरी सहित नकदी तेरह सौ रुपये के अलावा कई अन्य सामान की चोरी की गयी है. जिसकी कीमत दो लाख से ज्यादा की है. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रभारी से चोरों का पता कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ चोरी की गयी सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस बाबत पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी रवींद्र हरिजन ने बताया कि दुकानदार के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन