बैंक कर्मी बता उडाये 80 हजार

Published at :23 Apr 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक कर्मी बता उडाये 80 हजार

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर वार्ड 22 निवासी पूनम देवी ने आइसीआइसीआइ बैंक कर्मी बता एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ठगी का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि सुबह लगभग नौ बजे मोबाइल नंबर 7549206829 से फोन आया व फोन पर बताया गया कि वह […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर वार्ड 22 निवासी पूनम देवी ने आइसीआइसीआइ बैंक कर्मी बता एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ठगी का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि सुबह लगभग नौ बजे मोबाइल नंबर 7549206829 से फोन आया व फोन पर बताया गया कि वह आइसीआइसीआइ बैंक का कर्मी है.

उन्होंने कहा कि आप की खाता संख्या में पैन कार्ड नहीं रहने के कारण बंद हो सकता है. उन्होंने मुझसे एटीएम कार्ड के पीछे लिखे अंकों को बताने को कहा तो मैंने फोन अपने पति को दिया पति से उन्होंने एटीएम के पीछे लिखे नंबर ले लिए जिसके उपरांत थोड़ी देर बाद हीं चार बार मे 79 हजार7 सौ 80 रुपये की निकासी कर ली है. उन्होंने ठग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

22 निवासी पूनम देवी ने थाना में दर्ज कराया ठगी का मामला
सिमरी बख्तियारपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन