चोरी के टैबलेट के साथ चोर को किया पुलिस के हवाले

Published at :04 Dec 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के टैबलेट के साथ चोर को किया पुलिस के हवाले

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला में चोरी की टैबलेट के साथ लोगों ने एक चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित शुभम कुमार साहा ने कहा कि 10 नवंबर को मां कपड़ा फैलाने छत पर गयी थी. इसी दौरान मेरे घर से एक टैबलेट सेट […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला में चोरी की टैबलेट के साथ लोगों ने एक चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित शुभम कुमार साहा ने कहा कि 10 नवंबर को मां कपड़ा फैलाने छत पर गयी थी. इसी दौरान मेरे घर से एक टैबलेट सेट व एक मोबाइल चोरी हो गयी.

चोरी के बाद अपने स्तर से खोजबीन शुरू की. दो दिसंबर को एक लड़का को टैबलेट के साथ एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की बगल से पकड़ा गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रदुम कुमार उर्फ प्रजा कुमार और घर पंडित टोला बैजनाथपुर बताया. जिसके बाद चोर की टैबलेट के साथ पुलिस के सुपुर्द किया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर सुपुर्द किये गये चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन