नमक को लेकर उड़ी अफवाह खूब हुई खरीदारी

Published at :13 Nov 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
नमक को लेकर उड़ी अफवाह खूब हुई खरीदारी

सहरसा/सिमरी : नमक पर पाबंदी और कमी के अफवाहों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम से नमक की खूब बिक्री हुई. अचानक लोगों को नमक खरीदते देख जब तक कोई कुछ समझा पाता. बाजार के थौक से लेकर खुदरा विक्रेता के पास से नमक खत्म हो चुका था. जानकारी के […]

विज्ञापन

सहरसा/सिमरी : नमक पर पाबंदी और कमी के अफवाहों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम से नमक की खूब बिक्री हुई. अचानक लोगों को नमक खरीदते देख जब तक कोई कुछ समझा पाता. बाजार के थौक से लेकर खुदरा विक्रेता के पास से नमक खत्म हो चुका था. जानकारी के अनुसार किसी ने अफवाह फैला दी कि बाजार में नमक की कमी है.

बस इतना सुनने की जरूरत थी. लोग घर से निकल कर अपने आसपास के दुकानों पर नमक की खरीददारी करने पहुंच गये. दुकानदार अचानक नमक की बिक्री ज्यादा देख अधिक कीमत वसुलना शुरू कर दिया. शंकर चौक सहित अन्य जगहों पर स्थित थौक विक्रेता की दुकान पर दुकानदारों व आम लोगों की लाइन लग गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन