डायरिया से दो बच्चों की मौत चिंता. पंचगछिया पीएचसी में चार पीड़ितों का चल रहा इलाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

महादलित टोले में डायरिया कहर बरपा रही है. जलजमाव के कारण यहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. इससे लगातार बीमार पड़ रहे हैं. सत्तरकटैया : प्रखंड क्षेत्र के रकिया पंचायत के महादलित टोले में डायरिया फैलने से दो महादलित बच्चे की मौत हो गयी है. वहीं चार बच्चों का इलाज पंचगछिया पीएचसी […]
विज्ञापन
महादलित टोले में डायरिया कहर बरपा रही है. जलजमाव के कारण यहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. इससे लगातार बीमार पड़ रहे हैं.
सत्तरकटैया : प्रखंड क्षेत्र के रकिया पंचायत के महादलित टोले में डायरिया फैलने से दो महादलित बच्चे की मौत हो गयी है. वहीं चार बच्चों का इलाज पंचगछिया पीएचसी में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सूरज सादा डेढ़ साल व रंजेश कुमार दो साल की मौत हो चुकी है. वहीं नूतन, अगस्त, बिंदिया व ओम प्रकाश आक्रांत हैं.
मालूम हो कि बारिश की वजह से घर आंगन सहित आस पड़ोस में जल जमाव के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. जिसके कारण डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. लेकिन स्वास्थ विभाग को कोई चिंता नही है. समय रहते बीमारी पर काबू नहीं पाया गया तो लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है. बच्चे की मौत पर पंचायत की मुखिया निक्की देवी, भाजपा नेता अमित सिंह, जदयू नेता रंजीत सिंह, मन्नु सिंह आदि ने संवेदना जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




