बैंक मैनेजर ने अपने ही बैंक को लगाया चूना

सोनवर्षा राज : अतलखा पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक नौनेती शाखा में विभिन्न ऋण योजनाओं में व्यापक फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. ये सभी फर्जीवाड़ा वर्ष 2014-15 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक कौशल किशोर वर्मा के कार्यकाल में किया गया है. दिन प्रतिदिन सामने आ रहे मामलों में विधवा व महादलित परिवारों को स्वावलंबी बनाने […]
सोनवर्षा राज : अतलखा पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक नौनेती शाखा में विभिन्न ऋण योजनाओं में व्यापक फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. ये सभी फर्जीवाड़ा वर्ष 2014-15 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक कौशल किशोर वर्मा के कार्यकाल में किया गया है. दिन प्रतिदिन सामने आ रहे मामलों में विधवा व महादलित परिवारों को स्वावलंबी बनाने के लिए कल्याणी योजना के तहत एक लाख तक की राशि का ऋण लाभुकों के नाम स्वीकृत कर राशि का उठाव बिचौलिये द्वारा कर लिया गया.
इस बात का खुलासा तब हुआ, जब वर्तमान शाखा प्रबंधक अमित कुमार द्वारा लाभुक अतलखा गांव निवासी स्व विद्यानंद महतो की पत्नी चंद्रकला देवी एवं स्व पृथ्वी पंडित की पत्नी ललिता देवी, लालगंज गांव निवासी पहाड़ी सादा की पत्नी पम्पल देवी, बढौना गांव निवासी परमेश्वरी मुखिया की पत्नी रीना देवी, कनकीर मंडल, सरूआ मुसहरी के राजू सादा, नौनेती के डोमी उर्फ प्रमोद मुखिया की पत्नी तारा देवी, बुआरी के महेंद्र सादा सहित अन्य को ऋण वापस करने के लिए बैंक कर्मी के माध्यम से मौखिक रूप से तकादा करवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




