तीन परिवारों के घर खारों नदी की चपेट में

कुनौली : सीमावर्ती क्षेत्र कुनौली के वार्ड नंबर 13 के समीप से प्रवाहित खारों नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से तीन परिवार का एक-एक घर कटाव की भेंट चढ़ गया. ज्ञात हो कि नेपाल प्रभाग से भारतीय प्रभाग में प्रवाहित होनेवाली खारों नदी की धारा निरंतर बदलती रही है. वर्तमान समय में इस नदी […]
कुनौली : सीमावर्ती क्षेत्र कुनौली के वार्ड नंबर 13 के समीप से प्रवाहित खारों नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से तीन परिवार का एक-एक घर कटाव की भेंट चढ़ गया. ज्ञात हो कि नेपाल प्रभाग से भारतीय प्रभाग में प्रवाहित होनेवाली खारों नदी की धारा निरंतर बदलती रही है. वर्तमान समय में इस नदी की धारा ने सीमा सुरक्षा बांध के पूर्व की दिशा में अपना मुख्य मार्ग बना लिया है, जहां कुनौली के वार्ड नंबर 13 के समीप पानी का दबाव बना हुआ है.
नदी की धारा के तेज प्रवाह व कटाव के कारण अब तक तीन परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया है. बावजूद इसके विभाग द्वारा किसी प्रकार कि कार्रवाई नहीं की गयी है. इस कारण उक्त महादलित बस्ती के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




