कबाड़ कारोबारी को मारी गोली, गंभीर

सहरसा सिटी/सौरबाजार : सौरबाजार थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में कबाड़ का कारोबार करनेवाले खेड़ा नादो निवासी नरेश रजक को बाइक सवार अपराधियों ने कनपटी में गोली मार जख्मी कर दिया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी भेजा गया. वहां स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज चल रहा है. […]
सहरसा सिटी/सौरबाजार : सौरबाजार थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में कबाड़ का कारोबार करनेवाले खेड़ा नादो निवासी नरेश रजक को बाइक सवार अपराधियों ने कनपटी में गोली मार जख्मी कर दिया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी भेजा गया. वहां स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया,
जहां इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि कबाड़ी का सामान लदा ठेला लेकर वह अपने दुकान में घुसा ही था कि पीछा कर रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगते ही वह गिर गया. हल्ला सुन स्थानीय लोग जब तक पहुंचे अपराधी कांप की ओर भाग गया. सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. वहीं पति को गोली लगने की सूचना पर पत्नी पुनीता देवी बच्चों के साथ सदर अस्पताल पहुंची. पति की हालत देख दहाड़ मार कर रोने लगी, मौजूद लोग उसे ढ़ांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




