गांजा व शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप

सहरसा शहर : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी स्टेशन के समीप बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों रूपये मूल्य के गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी अश्विनी कुमार कोसी महोत्सव तैयारी का जायजा लेने स्टेडियम आये थे. इसी दौरान किसी […]
सहरसा शहर : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी स्टेशन के समीप बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों रूपये मूल्य के गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी अश्विनी कुमार कोसी महोत्सव तैयारी का जायजा लेने स्टेडियम आये थे.
इसी दौरान किसी ने गुप्त सूचना दी. जिसके बाद सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास व सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल-बल कचहरी स्टेशन के सामने काली मंदिर पहुंच छापेमारी शुरू की. सभी अपना-अपना कारोबारियों के बीच सनसनी फैल गयी. सभी अपना-अपना कारोबार समेट लोगों से कार्रवाई की जानकारी लेते रहे. वहीं डीएम सभी कार्रवाई को अपने कैमरा में कैद कर रहे थे. डीएम की इस प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










