बहनोई पर साले की हत्या का आरोप

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के रौता पंचायत के बथनाहा निवासी दौलत यादव ने मधेपुरा थाना क्षेत्र के मठाही बेरवा निवासी 14 वर्षीय रमेश यादव की गला रेत हत्या कर दी थी. इसके बाद उसके शव की तलाश की जा रही थी. पुलिस के अनुमान के अनुसार बथनाहा गांव में एक शव को बरामद किया गया […]
सौरबाजार : थाना क्षेत्र के रौता पंचायत के बथनाहा निवासी दौलत यादव ने मधेपुरा थाना क्षेत्र के मठाही बेरवा निवासी 14 वर्षीय रमेश यादव की गला रेत हत्या कर दी थी. इसके बाद उसके शव की तलाश की जा रही थी. पुलिस के अनुमान के अनुसार बथनाहा गांव में एक शव को बरामद किया गया है. कंकाल (खोपड़ी),
स्वेटर व शर्ट के आधार पर रमेश के मां, बाप व बहन ने शव की पहचान की. रमेश की बहन ने बताया कि 15 दिन पूर्व दौलत ने रमेश को बुलाया था. इसके बाद उससे घरेलू कार्य करवा कर दहेज के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये मांग रहा था. जबकि दस वर्ष पूर्व हुई शादी के समय ही सभी रकम दे दी गयी थी. पीड़ित बहन ने दौलत यादव, मुकेश यादव, वीरन यादव, बॉबी देवी व ननद पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










