मंडल कारा में तैनात सैप जवान गिरफ्तार

सहरसा सिटी : मंडलकारा में प्रतिनियुक्त समस्तीपुर जिले के बहुअरवा बेला निवासी सैप जवान कैलाश सिंह को समस्तीपुर से आयी टीम ने सदर पुलिस के सहयोग से जालसाजी के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर उसे अपने साथ ले गयी. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सैप जवान नगर थाना समस्तीपुर में […]
सहरसा सिटी : मंडलकारा में प्रतिनियुक्त समस्तीपुर जिले के बहुअरवा बेला निवासी सैप जवान कैलाश सिंह को समस्तीपुर से आयी टीम ने सदर पुलिस के सहयोग से जालसाजी के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर उसे अपने साथ ले गयी. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सैप जवान नगर थाना समस्तीपुर में दर्ज एक जालसाजी के मामले में प्राथमिक अभियुक्त था.
समस्तीपुर से आये सअनि वीरेंद्र राम ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने के कारण मामला लंबित चल रहा है. गिरफ्तारी में सदर थाना के पुअनि उमाकांत उपाध्याय सहित पुलिस बल शामिल थे. जवान की गिरफ्तारी कारा से लेकर थाना तक चर्चा का विषय बना हुआ था. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व एक नवनियुक्त जवान को भी जालसाजी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










