वित्तीय वर्ष 2015-16: नगर परिषद ने पारित किया बजट, शहर की बदली जायेगी सूरत

सहरसा: नगर परिषद वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए दो अरब 38 करोड़ की राशि खर्च करेगा. अब तक विकास के नाम पर फिसड्डी साबित हो रही नप ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. जिससे शहरवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके. सपोर्ट प्रोग्राम फॉर अरबन रिफार्म (स्पर) के मुकेश कुमार ने बजट पर विस्तार […]
मालूम हो कि वर्ष 2014-15 के लिए बजट आकार एक अरब 19 लाख का था. प्रस्तुत बजट में बीमा, पुल, पुलियों का रख रखाव, स्थायी कर्मचारी के लिए अंशदान, सरकार से प्राथमिक शिक्षा में सहायता के लिए पार्षदों ने जिज्ञासा दिखायी, उधर शहर को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग शुरू किये जाने की घोषणा भी कार्यपालक पदाधिकारी ने की. इस मद में चालू वित्तीय वर्ष में एक लाख रुपये का फंड भी रखा गया है.
बैठक के दौरान मलिन बस्ती कार्यक्रम पर पार्षद विनय ठाकुर एवं अंबेडकर योजना के लाभुकों की जानकारी वार्ड पार्षद रोशन आरा ने मांगी. सभापति राजू महतो की अध्यक्षता में व कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम के संचालन में हुई बैठक में उपसभापति रंजना सिंह, सिटी मैनेजर आसिफ सैराज, सहित साजन शर्मा, मो मशरफ, कुमारी सिद्धि प्रिया, डेजी भारती, रेशमा शर्मा, सरस्वती देवी, मुशरत प्रवीण, सुबोध साह, कैलाश रजक, राजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










