शराब की 93 दुकानों के लिए लॉटरी के माध्यम से बंदोबस्ती, आवेदन शुल्क से दो करोड़ मिले

सहरसा सदर: जिले भर में 93 शराब दुकानों की बंदोबस्ती के लिए गुरुवार को मद्य निषेध विभाग द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम की मौजूदगी में लॉटरी के द्वारा 38 समूहों में देसी, विदेशी व कंपोजिट शराब दुकान की बंदोबस्ती की गयी. 28 विदेशी, 28 देसी व 37 कंपोजिट शराब दुकान की बंदोबस्ती के लिए […]
बंदोबस्ती को लेकर सुबह से ही बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. डीएम शशिभूषण कुमार की मौजूदगी में उत्पाद विभाग के अधीक्षक रजनीश कुमार द्वारा 38 समूहों में बारी बारी से लॉटरी के द्वारा दुकान के आवंटन की प्रक्रिया को सुलभ तरीके से पूरा किया गया. दुकानों की निबंधन प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद विभाग द्वारा आवंटित दुकानों से एक महीने के एडवांस से विभाग को दो करोड़ 37 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 36 लाख रुपया विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है. पिछले वर्ष यह राजस्व दो करोड़ एक लाख का हो पाया था. वित्तीय वर्ष के दौरान 40 करोड़ रुपये राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध इस वर्ष अत्यधिक आय की प्राप्ति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










