दुष्कर्म का प्रयास, दो दबोचे गये

Published at :30 May 2014 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास, दो दबोचे गये

सत्तर कटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के करहा टोला बिजलपुर में दुष्कर्म के प्रयास में बिहरा थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन ठाकुर की पत्नी मुन्नी देवी नहर किनारे बहियार में घास काट रही थी. उसी समय बिरजुन यादव […]

विज्ञापन

सत्तर कटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के करहा टोला बिजलपुर में दुष्कर्म के प्रयास में बिहरा थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन ठाकुर की पत्नी मुन्नी देवी नहर किनारे बहियार में घास काट रही थी. उसी समय बिरजुन यादव व रितेश यादव ने दुष्कर्म का प्रयास किया.

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया. मुन्नी देवी के आवेदन पर बिहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद सिंह, एसआई वकील शर्मा, मलिंद्र मुमरू व सशस्त्र पुलिस बल ने सघन छापामारी कर दोनों की गिरफ्तारी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन