सभा स्थल व हेलीपैड का किया निरीक्षण
Updated at : 17 Dec 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम का दौरा जनवरी के प्रथम सप्ताह में कहरा : आगामी जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा दौरे एवं संभावित सुलिंदाबाद पंचायत दौरे को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुलिंदाबाद पंचायत में मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले जनसभा और संभावित हेलीकॉप्टर से पंचायत में आने के लिए जगहों का […]
विज्ञापन
सीएम का दौरा जनवरी के प्रथम सप्ताह में
कहरा : आगामी जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा दौरे एवं संभावित सुलिंदाबाद पंचायत दौरे को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुलिंदाबाद पंचायत में मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले जनसभा और संभावित हेलीकॉप्टर से पंचायत में आने के लिए जगहों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभास्थल के लिए पर्याप्त जगह एवं सुरक्षित हेलीपैड बनाने के लिए जगह को कई खाली जगहों को देखा जिससे चयन का अंतिम रूप दिया जा सके.
इस दौरान सात निश्चय के तहत वार्ड नंबर 5 में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया. जहां सुरक्षित ढंग से बन रहे शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल, बिजली, गली-नाली से संबंधित कार्यों को देखकर मौजूद अधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस मौके पर सदर एसडीओ प्रशांत कुमार चिलुका, डीआरडीए डायरेक्टर राकेश कुमार, बीडीओ अमरेंद्र कुमार, पीओ मनीष कुमार झा, पीआरएस अजीत कुमार, मो मसीह ईमाम पप्पू, प्रदीप पासवान, अनिल ठाकुर, संतोष राय, मो तौहीद, मो सब्बीर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




