11 हजार वोल्ट बिजली का तार गिरा, एक की मौत

सहरसा : बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को शहर के डुमरैल चौक पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के परोकिया निवासी गुरू प्रसाद मंडल की मौत हो गयी. वहीं इसी गांव की उर्मिला देवी व विमला देवी जिंदगी व मौत से सदर अस्पताल में जूझ रही […]
सहरसा : बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को शहर के डुमरैल चौक पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के परोकिया निवासी गुरू प्रसाद मंडल की मौत हो गयी. वहीं इसी गांव की उर्मिला देवी व विमला देवी जिंदगी व मौत से सदर अस्पताल में जूझ रही है. जानकारी के अनुसार गांव के गुरू प्रसाद मंडल, विमला देवी, उर्मिला देवी, किशोर कुमार, सुमित्रा देवी, सीताराम मुखिया, रतन देवी कारू स्थान महिषी पूजा करने के लिए सहरसा आये थे.
डुमरैल चौक पर अॉटो बायपास होकर जाने लगा तो सभी लोग अॉटों से उतर रहे थे. मृतक व दो महिला नीचे उतरी ही थी कि अचानक पोल पर स्पार्क हुआ और तार गिर गया. जिसकी चपेट में आने से तीनों बुरी तरह जख्मी हो गयी. किसी ने मामले की सूचना बिजली विभाग को दी. जिसके बाद आपूर्ति ठप की गयी. लोगों ने आनन फानन में सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान गुरू प्रसाद मंडल की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




