260 पाउच देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

Published at :06 Dec 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
260 पाउच देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसा खदान क्षेत्र स्थित एक झोपड़ी से पुलिस ने खुफिया इनपुट्स पर देसी शराब के 260 पाउच के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला पलवा कुंअर झारखंड के पांकी थाना क्षेत्र के सुरजवनवा गांव की […]

विज्ञापन

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसा खदान क्षेत्र स्थित एक झोपड़ी से पुलिस ने खुफिया इनपुट्स पर देसी शराब के 260 पाउच के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला पलवा कुंअर झारखंड के पांकी थाना क्षेत्र के सुरजवनवा गांव की रहने वाली है.

महिला पत्थर खदान में मजदूरी करती थी. शराबबंदी के बाद मुनाफा देख शराब का धंधा करने लगी. पूछताछ में उसने बताया कि विगत पांच माह से झारखंड के हरिहरगंज से शराब लाकर बेचती है. पति की मौत के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया था. उसने कहा कि खदान क्षेत्र में और लोगों को शराब बेचते देख पैसे के लोभ में शराब बेचना शुरू किया.

महिला की निशानदेही पर खदान क्षेत्र में छापेमारी की गयी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली. खदान क्षेत्र में पत्थर माफिया मजदूरों को आगे कर शराब बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं. पुलिस को इसकी जानकारी मिली है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन