सासाराम कोर्ट के मुख्य गेट पर बम विस्फोट, एक की मौत व दो घायल

सासाराम (नगर) : कभी नक्सलियों, तो कभी अपराधियों के निशाने पर रहनेवाले सासाराम सिविल कोर्ट परिसर बुधवार को एक बार फिर बाइक में बम विस्फोट होने से दहल उठा. इस धमाके में बाइक सहित एक युवक के चीथड़े उड़ गये, जबकि दो राहगीरों को भी चपेट में आने से गंभीर चोटें आयी हैं. घटना बुधवार […]
सासाराम (नगर) : कभी नक्सलियों, तो कभी अपराधियों के निशाने पर रहनेवाले सासाराम सिविल कोर्ट परिसर बुधवार को एक बार फिर बाइक में बम विस्फोट होने से दहल उठा. इस धमाके में बाइक सहित एक युवक के चीथड़े उड़ गये, जबकि दो राहगीरों को भी चपेट में आने से गंभीर चोटें आयी हैं.
घटना बुधवार की दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे हुई, जब सिविल कोर्ट परिसर खचाखच भरा हुआ था. कोर्ट के मुख्य द्वार पर धमाका होते ही कचहरी परिसर में भगदड़ मच गयी. इजलास से लेकर अपने चैंबर तक में बैठे अधिवक्ता, मुवक्किल व अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










