सांसद ने पूर्वा एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी

Published at :16 Jun 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने पूर्वा एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी

सासाराम (नगर) : सासाराम स्टेशन पर बुधवार को सांसद छेदी पासवान ने पूर्वा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दिल्ली के लिए रवाना किया. भाजपा नेता एमएस गंधा ने बताया कि हावड़ा से नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची. सासाराम स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस की ठहराव की मांग 30 वर्षों से थी. […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : सासाराम स्टेशन पर बुधवार को सांसद छेदी पासवान ने पूर्वा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दिल्ली के लिए रवाना किया. भाजपा नेता एमएस गंधा ने बताया कि हावड़ा से नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची. सासाराम स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस की ठहराव की मांग 30 वर्षों से थी. सांसद की पहल पर ठहराव शुरू हो गया.

मंगलवार को पहली बार पूर्वा एक्सप्रेस का ठहराव हुआ था. लोकसभा की कार्यवाही चलने के कारण सांसद उपस्थित नहीं हो सके थे. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सोनू राय, विजय शंकर राय, भोला सोनकर, जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, अवध बिहारी राय, कमलेश सिंह, रवि पासवान, महेंद्र केसरी, राम कृपाल महतो, पूनम देवी, देवलाल पासवान व स्टेशन प्रबंधक बीके रजक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन