व्यवसायी को बंधक बना कर लूटा

Published at :14 Mar 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी को बंधक बना कर लूटा

नोखा (रोहतास) : पुलिस के पेट्रोलिंग का दावा खोखला साबित हो रहा है. शनिवार की रात ही चोर व्यवसायी को बंधक बना कर चार हजार रुपये ले भागे. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात में नोखा से बाजा की दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव भंवरह जा रहे व्यवसायी धनजी सिंह को बीच रास्ते […]

विज्ञापन

नोखा (रोहतास) : पुलिस के पेट्रोलिंग का दावा खोखला साबित हो रहा है. शनिवार की रात ही चोर व्यवसायी को बंधक बना कर चार हजार रुपये ले भागे. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात में नोखा से बाजा की दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव भंवरह जा रहे व्यवसायी धनजी सिंह को बीच रास्ते में चोरों ने लूट लिया.

बाइक की लाइट बंद होने के बाद ग्रमीणों ने देखा तो दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे, तो लुटेरे छोड़ कर भागे. इसकी सूचना थाने को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण की. दो दिन पहले ही नोखा से बारात में जा रहे कई लोगों को लूट लिया गया था. इसमें नोखा के मंटू का 10 हजार रुपये भी लूटा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन