सड़क जाम से पैदल चलना भी मुश्किल

Published at :05 Jan 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क जाम से पैदल चलना भी मुश्किल

घंटों जाम में फंसे रहे लोग सासाराम (सदर) : इन दिनों लग रहे जाम से सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. शहर के पोस्ट आफिस चौक पर सोमवार की सुबह 10 बजे से ही जाम गया. इससे शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. […]

विज्ञापन

घंटों जाम में फंसे रहे लोग

सासाराम (सदर) : इन दिनों लग रहे जाम से सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. शहर के पोस्ट आफिस चौक पर सोमवार की सुबह 10 बजे से ही जाम गया. इससे शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग सड़क जाम में घंटों फंसे रहे.

शहरवासियों का कहना था कि एक माह पूर्व प्रशासन द्वारा इस दिशा में कार्रवाई की गयी थी, तो कुछ दिनों के लोगों को इस जाम की समस्या से निजात मिली थी. लेकिन, इधर पांच दिनों से प्रशासन की लापरवाही से प्रतिदिन सड़क जाम हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

सड़क के किनारे अतिक्रमण किये जाने से प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पर्षद ने एक सप्ताह पूर्व कार्रवाई की थी, लेकिन जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन