रोहतास :अपराधियों ने वार्ड सदस्य के बेटे को मारी गोली, गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 9:04 AM

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला (रोहतास) :अकोढ़ीगोला की तेतराढ़ पंचायत के कैथी गांव में सोमवार की रात भैंस चोरी करने के दौरान पशुपालक के चोर-चोर का हल्ला करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इसमें पशुपालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उस दौरान घर की छत पर खड़े वार्ड सदस्य चिंता देवी के 14 वर्षीय बेटे गोलू कुमार की […]

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला (रोहतास) :अकोढ़ीगोला की तेतराढ़ पंचायत के कैथी गांव में सोमवार की रात भैंस चोरी करने के दौरान पशुपालक के चोर-चोर का हल्ला करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी.

इसमें पशुपालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उस दौरान घर की छत पर खड़े वार्ड सदस्य चिंता देवी के 14 वर्षीय बेटे गोलू कुमार की कनपटी में एक गोली लग गयी. गंभीर रूप से घायल गोलू को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर करने पर परिजन डेहरी के बोस क्लिनिक में उसका इलाज करा रहे हैं. अपराधी पिकअप भान पर भैंस और उसका बच्चा लाद कर अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन