काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

Published at :22 Nov 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

छह सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं विरोध काराकाट : बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर सरकार से मांग की जा रही है. राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 20 से 25 नवंबर तक मांग नहीं मिलने पर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं विरोध

काराकाट : बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर सरकार से मांग की जा रही है. राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 20 से 25 नवंबर तक मांग नहीं मिलने पर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं.
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ ने सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के विभागीय आदेश द्वारा राज्य स्तर से नियुक्त संविदा कर्मियों के दिये गये मानदेय के अनुरूप ही वेतन का निर्धारण वित्तीय वर्ष 2017 -18 में किया जाये. कार्यरत स्वास्थ्य 58 को एचआर नीति बनायी जाये.
संविदा नवीकरण को बंद कर स्थायी करते हुए 65 वर्ष उम्र सीमा निर्धारण की जाये. आकस्मिक मौत पर अनुकंपा का लाभ एवं एक मुस्त अनुग्रह राशि का प्रावधान आश्रितों के लिए किया जाये. पीएचसी काराकाट के जीएनएम, एएनएम, आरबीएसके, बीएचएम, एकाउंटेंट सभी काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन