डेहरी स्टेशन के पास बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा, परिचालन बाधित, कोई हताहत नहीं

Published at :23 Jun 2017 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
डेहरी स्टेशन के पास बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा, परिचालन बाधित, कोई हताहत नहीं

सासाराम : गया-मुगलसराय रेलखंड पर डेहरी ऑन सोन स्टेशन के पास 53611 अप बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर का इंजन गुरुवार को 10.03 बजे दिन में पटरी से उतर गया. स्टेशन के लाइन नंबर 14 से प्लेटफार्म संख्या-01 पर पहुंच रही उक्त ट्रेन की गति काफी धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया. स्टेशन मैनेजर […]

विज्ञापन

सासाराम : गया-मुगलसराय रेलखंड पर डेहरी ऑन सोन स्टेशन के पास 53611 अप बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर का इंजन गुरुवार को 10.03 बजे दिन में पटरी से उतर गया. स्टेशन के लाइन नंबर 14 से प्लेटफार्म संख्या-01 पर पहुंच रही उक्त ट्रेन की गति काफी धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया. स्टेशन मैनेजर असीम कुमार ने बताया कि उक्त ट्रेन का डेहरी स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय 10:05 बजे दिन में है. स्टेशन पर पहुंच रही उक्त ट्रेन का इंजन 10:03 पर 71 नंबर प्वाइंट के पास पटरी से उतर गया. घटना के बाद कुछ मालवाहक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. सवारी गाड़ियों के परिचालन में कोई परेशानी नहीं है. मुगलसराय से क्रेन मंगाया गया हैं, जो इंजन को पटरी पर रखेगा. उसके बाद परिचालन सुचारू रूप से होने लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन