विक्षिप्त ने दो मासूम को पीटकर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 4:45 AM
विज्ञापन
भवानीपुर : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने दो मासूम को पीट-पीट कर घायल कर दिया . दुर्गापुर निवासी मंगल मंडल का पुत्र रवि कुमार और चंदन मंडल की पुत्री मधु कुमारी अपने घर से पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे. तभी अचानक […]
विज्ञापन
भवानीपुर : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने दो मासूम को पीट-पीट कर घायल कर दिया . दुर्गापुर निवासी मंगल मंडल का पुत्र रवि कुमार और चंदन मंडल की पुत्री मधु कुमारी अपने घर से पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे. तभी अचानक से भटकता हुआ एक विक्षिप्त व्यक्ति आया. खेल रहे बच्चों ने उसपर व्यंग्य कसा.
व्यंग्य कसते ही वह आपा से बाहर हो गया. विक्षिप्त व्यक्ति ने डंडे लेकर बच्चों के ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिया. मार के डर से सभी बच्चे भागने लगे. भागने के क्रम में रवि और मधु उसके चंगुल में फंस गये. आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों मासूमों का सर पर डंडे मारकर घायल कर दिया.
ग्रामीणों के द्वारा दोनों मासूम को विक्षिप्त से किसी तरह बचा कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया जहां दोनों बच्चों को इलाज किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के चौधरी ने बताया कि दोनों का सर काफी फट गया है जिसमें कई टांके लगे है. इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया. दोनों खतरे से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










