भ्रष्टों पर नकेल को बने नये नियम काली कमाई बताकर इनाम पाइए
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 5:32 AM
राज्य सरकार ने भ्रष्ट अफसरों पर नकेल कसने के लिए कई नये नियम बनाये हैं. इससे काली कमाई करने वालों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये तक का इनाम मिलेगा. गुप्त सेवा कोष की मदद से निगरानी अपने मुखबिरों का पूरा तंत्र विकसित करेगी
पटना : राज्य सरकार ने भ्रष्ट अफसरों पर नकेल कसने के लिए कई नये नियम बनाये हैं. इससे काली कमाई करने वालों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये तक का इनाम मिलेगा. गुप्त सेवा कोष की मदद से निगरानी अपने मुखबिरों का पूरा तंत्र विकसित करेगी. गवाहों को भी अब ट्रेन – बस का पूरा भाड़ा मिलेगा. इसके अलावा दो सौ रुपये प्रतिदिन अलग से मिलेंगे. किस अधिकारी ने नयी कार या प्रॉपर्टी खरीदी है. कहां निवेश किया है. अफसर- कर्मचारियों की अवैध कमाई – आचरण की जानकारी जुटाने के लिए निगरानी विभाग भी पुलिस के तर्ज पर मुखबिर रख सकेगा.
सूचना सही पाये जाने पर एक हजार से 50 हजार तक प्राेत्साहन राशि दी जायेगी. यदि दोष सिद्ध नहीं होता है, तो भी इसे वापस नहीं लिया जायेगा. कोर्ट में दोष सिद्ध होने पर संपत्ति जब्ती आदि से सरकार को जो आय होगी, मुखबिरी करने वालों को उसका दो फीसदी अलग से दिया जायेगा. हालांकि, इसकी अधिकतम राशि पांच लाख निर्धारित कर दी गयी है.
एडीजी विजिलेंस 25 हजार रुपये तक का पुरस्कार दे सकेंगे. इससे ऊपर एवं 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार का भुगतान एडीजी के प्रस्ताव पर प्रधान सचिव की सहमति से होगा. घूसखोरों को पकड़वाने वाले को ट्रैप की राशि वापस करने के साथ- साथ पुरस्कार के रूप में कम- से कम- एक हजार और अधिकतम एक लाख रुपये दिये जा सकते हैं.
इसलिए पड़ी नये नियमों की जरूरत : भ्रष्टाचार में पकड़े गये लोक सेवकों में कई कोर्ट से बरी हो गये थे. निगरानी विभाग ने इसके कारणों की जांच की, तो चौंकाने वाली बात सामने आयी. निगरानी ने पाया कि भ्रष्टाचारी शिकायत करने वाले व्यक्ति को लालच देते हैं. अपने पक्ष में उससे शपथपत्र आदि दिलाकर मामले को रफा -दफा करने का प्रयास करते हैं. इससे केस जटिल हो जाता है और सरकार कारगर कार्रवाई नहीं कर पाती है.
अब तक 3850 मामले दर्ज : विजिलेंस विभाग ने वर्ष 2006 से अब तक भ्रष्टाचार से जुड़े करीब 3850 मामले दर्ज किये हैं. अब तक घूसखोरी के 904 मामले सामने आये हैं. 23 जनवरी, 2020 के बाद से घूसखोरी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. भ्रष्टाचार में दोषी पाने वालों में सरकार करीब 90 पर विभागीय कार्रवाई, 29 का निलंबन, 18 को बर्खास्त व सात लोगों की पूरी पेंशन जब्त कर चुकी है. 10 से अधिक को अन्य दंड दिया जा चुका है.
घूसखोरी में पकड़े गये : ट्रैप मामलों में पकड़े गये अधिकारियों में सिविल सर्जन, कार्यकारी अभियंता, बीडीओ, बीइइओ, बीएओ और विभिन्न फील्ड स्टाफ शामिल हैं. कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, पुलिस अधिकारी, उपनिदेशक मत्स्य, सहायक श्रम आयुक्त, जेल अधीक्षक, ग्रामीण बैंकों के प्रबंधक, डीसीओ, जिला उपपंजीयक, जिला टीबी अधिकारी, डीएसओ व गोदाम मैनेजर भी सतर्कता विभाग के जाल में आ गये हैं.
-
विजिलेंस में पुलिस के तर्ज पर ली जायेगी मुखबिर की सेवा
-
सरकारी राजस्व को लाभ हुआ ताे अधिकतम एक लाख तक का इनाम भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










