Advertisement
जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनोनीत
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मंजूरी के बाद जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अखिलेश्वर प्रसाद ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. प्रकोष्ठ में एक उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो सचिव के अलावे 23 जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं. सुशील कुमार सुमन को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकिशोर साधु, राजकुमार गुप्ता, अवधेश […]
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मंजूरी के बाद जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अखिलेश्वर प्रसाद ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. प्रकोष्ठ में एक उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो सचिव के अलावे 23 जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं. सुशील कुमार सुमन को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकिशोर साधु, राजकुमार गुप्ता, अवधेश तिवारी को प्रदेश महासचिव और डॉ संगीता व कमलकिशोर प्रसाद को प्रदेश सचिव बनाया गया है. प्रो अजीत कुमार को नालंदा, पारसनाथ गुप्ता को सारण, तरुण कुमार मंडल को दरभंगा, प्रो चंद्र भूषण सिंह शशि को हाजीपुर, अखिेलश कुमार को मधेपुरा, राजकिशोर यादव को खगड़िया, कैलाश प्रसाद को बगहा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. प्रो उदित नारायण राय को समस्तीपुर, अमरेंद्र चौधरी को मुजफ्फरपुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया है.
प्रो जयप्रकाश त्रिपाठी को भोजपुर, नीलम देवी को अररिया, प्रो राजकुमार सिंह को सीतामढ़ी, ब्रज बिहारी द्विवेदी को पश्चिम चंपारण, अभय कुमार चौधरी को सीवान, कृष्णकांत मिश्र को पूर्वी चंपारण, अवधेश कुमार सिंह को बक्सर, डॉ उमेश पंडित को शेखपुरा, रामदेव साह को लखीसराय, मो. रिजवान आलम को जमुई, पूनम झा को मुंगेर, एके ठाकुर को सहरसा, मदन मोहन प्रसाद वर्मा को गोपालगंज और कल्याण मित्रा को कटिहार जिले का अध्यक्ष बनाया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement