बिहार: वेतनमानवाले शिक्षक तोड़ सकते हैं हड़ताल, नियोजित अड़े

पटना: सूबे में पिछले एक महीने से प्रारंभिक स्कूलों में चल रही हड़ताल की वजह से पठन-पाठन ठप है. सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ और नियोजित शिक्षक संघों की शिक्षा मंत्री के साथ फिर से अलग-अलग बैठक होने वाली है. इस बैठक के बाद शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी या फिर हड़ताल खत्म होगी, इस […]
वार्ता में अगर शिक्षा विभाग उनकी मांगों पर लिखित रूप से आश्वासन देता है, तो वे हड़ताल वापस ले लेंगे. वेतनमान की मांग को लेकर प्रारंभिक स्कूलों के नियोजित शिक्षक नौ अप्रैल से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इससे स्कूलों में पठन-पाठन से लेकर मध्याह्न् भोजन तक बंद है. वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर वेतनमान वाले शिक्षकों ने 15 अप्रैल से मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया और एक मई से ही हड़ताल पर हैं.
उधर, सात मई को शिक्षा मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद सरकार की अपील मानने के बाद चार मई से हड़ताल पर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर वेतनमान वाले शिक्षकों ने हड़ताल वापस ले ली थी. गुरुवार को हुई वार्ता में नियोजित शिक्षक संघों ने सरकार की अपील को कार्यकारिणी की बैठक में रखने और उसके बाद फैसला लेने के लिए सोमवार तक का समय मांगा था. रविवार को नियोजित शिक्षकों के कई संगठनों ने बैठक की और सोमवार को होनेवाली वार्ता में शामिल होने व मांगों को रखने की बात कही. वहीं टीईटी-एसटीइटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की राज्य कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्ण वेतनमान की घोषणा तक हड़ताल जारी रहेगा. मार्कण्डेय पाठक ने कहा कि टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने 11 मई को पूरे बिहार में जेल भरो आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




