फुलवारीशरीफ : डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 9:20 AM
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णानगर में बारह घंटों के अंदर प्रोफेसर विनोद कुमार के घर डकैती और इंजीनियर के फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी के मामलों मे अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं . इस मामले में अब तक न तो किसी तरह का सुराग मिला है, न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. सूत्र बताते हैं […]
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णानगर में बारह घंटों के अंदर प्रोफेसर विनोद कुमार के घर डकैती और इंजीनियर के फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी के मामलों मे अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं . इस मामले में अब तक न तो किसी तरह का सुराग मिला है, न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. सूत्र बताते हैं कि डकैती के मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस गिरफ्तारी से इन्कार कर रही है. पुलिस घटना के समय मोबाइल के टावर लोकेशन की जांच कर रही है.
घटना के समय किस- किस लोगों का मोबाइल काम कर रहा था .पुलिस ने रामकृष्णानगर के आसपास के इलाकों मे छापेमारी कर रही है. थानेदार सुबोध कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जो चार संदिग्ध कैद हैं, वे साफ नहीं दिख रहे हैं. मालूम हो कि 15 सिंतबर की रात डकैतों ने प्रोफेसर विनोद कुमार के घर पर भीषण डाका डाला और करीब 12 लाख के जेवर और नकद ले गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










