पटना :11 माध्यमिक स्कूलों की 9वीं में एक भी नामांकन नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2019 7:24 AM
पटना : जिले के 11 माध्यमिक स्कूलों में 9वीं कक्षा में एक भी नामांकन नहीं हो सका है. वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए एडमिशन प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है. हालात ऐसे हैं कि बिहार उन्नयन योजना के तहत चलने वाले स्मार्ट क्लास इन स्कूलों में नहीं चल पायेंगे. शिक्षा विभाग के आला अफसरों […]
पटना : जिले के 11 माध्यमिक स्कूलों में 9वीं कक्षा में एक भी नामांकन नहीं हो सका है. वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए एडमिशन प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है. हालात ऐसे हैं कि बिहार उन्नयन योजना के तहत चलने वाले स्मार्ट क्लास इन स्कूलों में नहीं चल पायेंगे. शिक्षा विभाग के आला अफसरों को कुछ दिन पहले हुई बैठक में इस मसले से अवगत करा दिया गया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले के 11 स्कूलों में से तीन स्कूल राजधानी परिक्षेत्र में हैं. 11 स्कूलों में एक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










