फुलवारीशरीफ : कार व बाइक भिड़ीं, चार जख्मी

Updated at : 04 Aug 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : कार व बाइक भिड़ीं, चार जख्मी

हादसे के बाद काफी दूरी तक पलटती चली गयी कार आधा घंटा सड़क जाम फुलवारीशरीफ : पटना बाइपास में रामकृष्णा नगर के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार पलट गयी और काफी दूरी तक घसीटाते हुए चली गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी […]

विज्ञापन
हादसे के बाद काफी दूरी तक पलटती चली गयी कार
आधा घंटा सड़क जाम
फुलवारीशरीफ : पटना बाइपास में रामकृष्णा नगर के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार पलट गयी और काफी दूरी तक घसीटाते हुए चली गयी.
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे में बाइक सवार तीन युवक व कारचालक गंभीर तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया . वहीं, बाइपास में दुर्घटना के बाद आधा घंटा तक सड़क जाम हो गयी.
दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर जक्कनपुर , कंकड़बाग और ट्रैफिक थानाें की पुलिस पहुंची. इसके बाद क्रेन मंगवाकर वाहनों को सड़क से हटाया गया, तब यातायात सुचारु हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि कारचालक नशे में था और काफी तेज गति से ड्राइव कर रहा था. अचानक उसका नियंत्रण खो गया और एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को ठोक दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन