26 को मूरी तक ही जायेगी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

पटना : गाड़ी नंबर 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का आंशिक समापन 26 मई को मूरी स्टेशन तक ही करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे की सुरक्षा व संरक्षा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है. दरअसल हटिया मूरी रेलखंड के सिल्ली और मूरी स्टेशन के बीच लो हाइट के निर्माण […]
पटना : गाड़ी नंबर 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का आंशिक समापन 26 मई को मूरी स्टेशन तक ही करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे की सुरक्षा व संरक्षा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है. दरअसल हटिया मूरी रेलखंड के सिल्ली और मूरी स्टेशन के बीच लो हाइट के निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स सेगमेंट लगाया जायेगा. रेलवे मरम्मत को देखते हुए 26 मई को 6:30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. इससे पटना हटिया सहित कुछ ट्रेनों को रद्द व कई का आंशिक समापन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




