पटना : छपरा समेत चार शहरों के प्लानिंग एरिया घोषित

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के पांच शहरों पूर्णिया, बेगूसराय, छपरा, मुंगेर और दरभंगा के प्लानिंग एरिया की घोषणा की है. इन शहरी इकाइयों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए प्लानिंग एरिया की घोषणा की गयी है, जिसमें कई प्रखंडों के सैकड़ों गांव शामिल हैं. अब प्लानिंग ऑथिरिटी का गठन […]
पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के पांच शहरों पूर्णिया, बेगूसराय, छपरा, मुंगेर और दरभंगा के प्लानिंग एरिया की घोषणा की है. इन शहरी इकाइयों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए प्लानिंग एरिया की घोषणा की गयी है, जिसमें कई प्रखंडों के सैकड़ों गांव शामिल हैं.
अब प्लानिंग ऑथिरिटी का गठन किया जायेगा. ऑथिरिटी के गठन के बाद हर प्लानिंग एरिया में भवनों का निर्माण बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार ही किया जायेगा. प्लानिंग एरिया होने के बाद भी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास की क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना का लाभ मिलेगा. पांच नये शहरों के जुड़ने के साथ ही राज्य में कुल 12 शहरों का प्लानिंग एरिया घोषित हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




