रनवे के आसपास पक्षियों का जमावड़ा रोकना मुश्किल

अनुपम कुमार पटना : पिछले डेढ़ महीना में पांच बर्ड हिट हो चुके हैं. उनमें चार घटनाएं पटना एयरपोर्ट की हैं जबकि एक पुणे एयरपोर्ट की, जहां पटना से गयी स्पाइस जेट की एक विमान लैंडिंग के समय बर्ड हिट की शिकार हुई थी. इन पांचों घटनाओं में लगभग आठ सौ यात्रियों की जान जाते-जाते […]
अनुपम कुमार
प्रभात खबर से खास बातचीत में शहर के कई उड्डयन विशेषज्ञों ने इन दिनों बार-बार हो रही बर्ड हिट के लिए मौसम के बदलते मिजाज को जिम्मेदार बताया. इसने पक्षियों को कई तरह से प्रभावित किया है और उनकी गतिविधियों को बढ़ा दिया है. बरसात में पक्षियों का मिलन समय होने से भी गतिविधियां बढ़ी हैं. ऐसे में रनवे और विमानों के एप्रोच फनल से लगातार उनको दूर रखना मुश्किल भरा होता है. बरसात के खत्म होने और जाड़े की शुरुआत के बाद ही स्थिति में बदलाव आयेगा और बर्ड हिट की आशंका कम हो जायेगी. तब तक के तीन-चार महीने विमान कंपनियों पर भारी पड़ेंगे और उन्हें विमानों के परिचालन मार्ग को बर्ड फ्री रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी. बर्ड हिट की आशंका फ्लाइट बढ़ने से भी बढ़ गयी है. पटना से एक साल पहले 32 जोड़ी फ्लाइट चलती थी, अभी 46 जोड़ी फ्लाइट चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




