पटना में दिनभर गुनगुनी धूप ने दी लोगों को राहत, रांची के लोगों को बादल ने किया परेशान

Published at :08 Dec 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में दिनभर गुनगुनी धूप ने दी लोगों को राहत, रांची के लोगों को बादल ने किया परेशान

रांची/पटना :उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में इनदिनों लगातार गिरावट आ रही है. मौसम विभाग की मानें, तो इस बार विंड पैटर्न जल्द सेट हो गया है. इसका अर्थ यह है कि उत्तर से सर्द हवाएं आने का सिलसिला शुरू हो गया है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जनवरी में मकर संक्रांति तक ओस की […]

विज्ञापन

रांची/पटना :उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में इनदिनों लगातार गिरावट आ रही है. मौसम विभाग की मानें, तो इस बार विंड पैटर्न जल्द सेट हो गया है. इसका अर्थ यह है कि उत्तर से सर्द हवाएं आने का सिलसिला शुरू हो गया है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जनवरी में मकर संक्रांति तक ओस की बूदें आपको पौधों पर नजर आयेंगी. झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो शुक्रवार सुबह से ही यहां बादल छाए हुए हैं और रह रहकर धूप निकल रही है. यहां आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यदि बात बिहार की राजधानी पटना की करें तो वहां गुरुवार को धूप खिली हुई थी और कोहरा नदारद था. शुक्रवार तडके सुबह यहां कोहरा नजर आया था लेकिन सुबह धूप खिली. यहां गुनगुनी धूप ने शाम तक लोगों को राहत दी. यदि बात तापमान की करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

एक नजर झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में )न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में )
Deoghar2716
Jamshedpur2618
Dhanbad2817
Bhagalpur2816
Muzaffarpur2916
Gaya2814
Bokaro2816
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन