दुकान में सेंधमारी कर उड़ाया सामान
Updated at : 27 Dec 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में नहीं थम रहीं चोरी की घटनाएं नवादा सदर : एनएच-31 पर स्थित मुफस्सिल थाने के समीप की दुकानों में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही घटना को अंजाम देने वाले चोर सक्रिय हो गये हैं. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने […]
विज्ञापन
शहर में नहीं थम रहीं चोरी की घटनाएं
नवादा सदर : एनएच-31 पर स्थित मुफस्सिल थाने के समीप की दुकानों में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही घटना को अंजाम देने वाले चोर सक्रिय हो गये हैं. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से घटनाएं बढ़ती जा रही है.
रविवार की रात भी चोरों में मुफस्सिल थाने से सटे नहर पर बाजार में विकास इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ली. इस संबंध में मुफस्सिल थाने में लिखित सूचना दी गयी है. दुकानदार संजय यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिली. गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही चोरों ने एक जेवर दुकान में सेंधमारी कर सामान चोरी कर ली थी. इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने का परिणाम है कि चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




