शराब की सूचना न देने पर चौकीदार- दफादार होंगे सस्पेंड

Updated at : 05 Dec 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
शराब की सूचना न देने पर चौकीदार- दफादार होंगे सस्पेंड

मनेर : रविवार को पुलिस कप्तान मनु महाराज के निर्देश पर मनेर थाना परिसर में शराब का कारोबार बंद कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणोंकी बैठक हुई. बैठक में आये पटना पश्चिम सिटी एसपी रवींद्र कुमार व दानापुर एएसपी राजेश कुमार ने लोगों के साथ शराबमुक्त मनेर बनाने को लेकर चर्चा करते हुए […]

विज्ञापन

मनेर : रविवार को पुलिस कप्तान मनु महाराज के निर्देश पर मनेर थाना परिसर में शराब का कारोबार बंद कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणोंकी बैठक हुई. बैठक में आये पटना पश्चिम सिटी एसपी रवींद्र कुमार व दानापुर एएसपी राजेश कुमार ने लोगों के साथ शराबमुक्त मनेर बनाने को लेकर चर्चा करते हुए लोगों का विचार जाना. इस दौरान सिटी एसपी ने कहा कि राज्य में शराबबंदी के बाद भी मनेर में शराब का कारोबार चल रहा है.

इसे रोकने के लिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग की जरूरत है. सभी के सहयोग से ही मनेर में शराबबंदी सफल होगी. उन्होंने कहा कि पंचायतों में शराब बनायी व बेची जाने के बारे में सूचना मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देनेवाले मनेर प्रखंड की पंचायतों में नियुक्त दफादारों व चौकीदारों को सस्पेंड किया जायेगा.

वहीं, सराय मुसहरी से आये दर्जनों महादलित परिवार के लोगों ने पुलिस से कहा कि हमलोग शराब बनाना व बेचना बंद कर देंगे, लेकिन सरकार व पुलिस हमलोगों को रोजगार दे. बैठक में मौजूद मनेर बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने महादलित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सभी लोगों को रोजगार के साथ ही साथ खाने के लिए अनाज भी उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन