कोचिंग संस्थानों पर पुलिस रखेगी नजर

बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के देकुली घाट स्थित कुमार क्लासेज कोचिंग संस्थान के संचालक टुन्नी लाल के साथ कोचिंग में पढ़ने वाले लड़कों द्वारा मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में बिहार थाना कांड संख्या 514/2016 धारा 232, 341, 504, 506, 354ए, 308, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया है. एसपी कुमार […]
बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के देकुली घाट स्थित कुमार क्लासेज कोचिंग संस्थान के संचालक टुन्नी लाल के साथ कोचिंग में पढ़ने वाले लड़कों द्वारा मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में बिहार थाना कांड संख्या 514/2016 धारा 232, 341, 504, 506, 354ए, 308, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया है.
एसपी कुमार आशीष ने इस संबंध में सभी थानाध्यक्षओं व ओपी प्रभारियों को पत्र लिखकर कहा है कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि कोचिंग संस्थानों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के बैठने को लेकर संचालक एवं छात्रों में विवाद एवं मारपीट की घटनाएं होती रहती है. थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अपने थाना क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों की सूची बनाओ और इस प्रकार की सूचना मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




